प्रेगनेंसी में एवोकाडो खाने के फायदे : Pregnancy Me Avocado Khane Ke Fayde

प्रेगनेंसी में एवोकाडो खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
प्रेगनेंसी में एवोकाडो खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर महिला के लिए प्रेगनेंसी का समय सबसे अच्छे समय में से होता है। लेकिन इस समय शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से कभी-कभी परेशानी भी होती है। गर्भवती महिला को अपने खाने पीने का खास ध्यान भी रखना जरूरी है। इसके लिए वह एवोकाडो को अपने खाने में शामिल कर सकती है।

जी हां, कई प्रेगनेंट महिलाओं को पता नहीं होता है कि उनके शरीर को पोषण देने और नन्‍हे शिशु के विकास के लिए एवोकाडो काफी लाभकारी हो सकता है। जानते हैं प्रेगनेंसी में एवोकाडो खाने के फायदे।

प्रेगनेंसी में एवोकाडो खाने के फायदे : Pregnancy Me Avocado Khane Ke Fayde In Hindi

फाइबर का भंडार होता है - प्रेग्‍नेंसी के समय में फाइबर बहुत जरूरी होता है। इससे पेट साफ रहता है और प्रेग्‍नेंसी में कब्‍ज नहीं होती है। आमतौर पर गर्भवती महिलाएं अपने खाने में पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर नहीं लेती हैं। ऐसे में आपको सिर्फ 100 ग्राम एवोकाडो से ही 7 ग्राम फाइबर मिल सकता है जो कि बहुत आसान स्रोत है।

बेबी के मस्तिष्‍क का विकास - भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए कोलिन बहुत जरूरी होता है। इससे बच्‍चे के नर्वस सिस्‍टम का विकास होता है। एक बार एवोकाडो खाने से ही 22 मिलीग्राम कोलिन मिल जाता है। इससे भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा एवोकाडो में कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, मैंगनीज, फास्‍फोरस और खूब सारे विटामिन और मिनरल होते हैं। जो मां के साथ-साथ बच्‍चे को भी सही पोषण प्रदान करते हैं।

पैरों में ऐंठन - प्रेगनेंसी में अमूमन हर महिला को पैरों में ऐंठन महसूस होती ही है। ऐसे में पोटैशियम और कैल्शियम से पैरों की ऐंठन से राहत में मदद मिल सकती है। आप एवोकाडो से ये पोषक तत्‍व प्राप्‍त कर सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now