रात को दूध में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे

रात को दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन अक्सर कर लोग रात में ही करना पसंद करते हैं। रात में दूध का सेवन करना फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी रात में दूध में शहद (honey in milk) मिलाकर सेवन किया है। रात में दूध में शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। रात में शहद वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दूध और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है, तो वहीं, शहद में विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं रात को दूध में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को दूध में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे- Raat Ko Doodh Me Shahad Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अनिद्रा (insomnia) की शिकायत होने पर रात को दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रात में सोने से 30 मिनट पहले इस मिश्रण का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

रात को दूध में शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि दूध और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

मोटापा होता है कंट्रोल

अगर आप बढ़ते मोटापा से परेशान हैं और मोटापा को कम करना चाहते हैं, तो आपको रात को शहद वाले दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप रात में शहद वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे मोटापा कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

रात को शहद वाले दूध का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद और दूध प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो भी आता है।

हड्डियां होती है मजबूत

रात को शहद वाले दूध का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और शहद में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

तनाव होता है कम

आजकल हर किसी को किसी न किसी बात का तनाव (Stress) रहता है, लेकिन अगर आप रोजाना रात में दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे तनाव कम होता है। साथ ही तंत्रिका तंत्र और तंत्रिका कोशिकाओं को आराम भी पहुंचता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।