रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीने के 5 फायदे

रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जायफल (Nutmeg) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में जायफल (Nutmeg in milk) मिलाकर सेवन किया है। दूध में जायफल मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं जायफल में कॉपर, विटामिन बी1, बी6, मैग्नीशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रात में दूध में जायफल मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीने के 5 फायदे-Raat Ko Sone Me Phele Doodh Me Jaiphal Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

गठिया में फायदेमंद

गठिया (Gout) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन गठिया की शिकायत होने पर अगर आप रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो इससे दर्द और सूजन में काफी हद तक आराम मिलता है।

नींद आती है अच्छी

अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। इसके लिए दूध में जायफल और मिश्री मिलाकर पीना चाहिए।

मुंह से बदबू आने की समस्या होती है दूर

मुंह से बदबू (Bad breath) आने पर जायफल वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जिससे मुंह में बदबू आने की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

पेट के लिए फायदेमंद

दूध में जायफल मिलाकर पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले जायफल वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे गैस और अपच जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही इसका सेवन पाचन क्रिया (Digestion) को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है।

स्किन पर आता है निखार

जायफल वाले दूध का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जायफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं दूध में प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है। इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले जायफल वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now