रागी का आटा के फायदे : Ragi Ka Atta Ke Fayde

रागी का आटा के फायदे (फोटो - myupchar)
रागी का आटा के फायदे (फोटो - myupchar)

अक्सर लोग अपना वजन घटाने के साथ ही अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखते हैं। जिसमें वह गेहूं के आटे (Wheat Flour) की जगह जौ का आटा, बाजरे का आटा, राजगीरा या अमरंथ का आटा, सोया का आटा, कुट्टू का आटा आदि यूज करते हैं। ऐसा ही एक हेल्दी ऑप्शन है रागी जिसे फिंगर मिलेट (Finger Millet) के नाम से भी जाना जाता है। रागी का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। जानते हैं रागी का आटा के फायदे।

रागी का आटा के फायदे : Ragi Ka Atta Ke Fayde In Hindi

डायबिटीज कंट्रोल करता है - जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उनके लिए गेंहू या चावल के आटे की तुलना में रागी का सेवन लाभकारी होता है। रागी में पॉलिफेनॉल्स और फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है।

एनीमिया में फायदेमंद - रागी आयरन (Iron) का बेहतरीन सोर्स है। अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की बीमारी (Anemia) हो, तो ऐसे में उसे रागी का सेवन जरूर करना चाहिए।

तनाव होता है कम - आज के समय में लोगों को तनाव की बहुत समस्या है, जिसकी वजह से वह अपने किसी भी काम में मन नहीं लगा पाते। ऐसे में रागी का सेवन फायदेमंद होता है। रागी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो Stress यानी तनाव को घटाने में मदद करते हैं।

प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है - शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। शाकाहारी लोगों की डाइट में अक्सर प्रोटीन सोर्स की कमी होती है। ऐसे में अगर वे प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन करते हैं तो इससे लाभ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now