रस्सी कूदने के फायदे:  Rassi Kudne ke Fayde

फोटो- Times Now
फोटो- Times Now

फिट रहने के लिए व्यक्ति को शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है। इसके लिए रस्सी कूद सकते हैं। रस्सी कूदना बहुत लाभदायक होता है। ऑफिस जाने वाले लोगों के पास समय की कमी होती है जिसकी वजह से वह जिम नहीं जा पाते हैं। ऐसे में घर पर रहकर भी अपने आपको फिट रख सकते हैं। रस्सी कूदने से दिल और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है साथ में यह स्टैमिना को भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

रस्सी कूदने के फायदे -

कैलोरी बर्न होती है - अगर आप अपना मोटापा कम करना चाहता है, तो उनके लिए रस्सी कूदना लाभकारी हो सकता है। इससे कैलोरी को बर्न करने में मदद मिल सकती है।

दिल स्वस्थ रहता है - रस्सी कूदने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसके वजह से दिल स्वस्थ रहता है। यह हार्ट स्ट्रोक और दिल की अन्य बीमारियों से बचने में भी मदद करता है। इसलिए रस्सी कूदने को बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज माना गया है।

स्टैमिना बढ़ता है - रस्सी कूदने से मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही रस्सी कूदने पर शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। इससे काम करते समय जल्दी होने वाली थकान से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

बोन डेंसिटी में सुधार होता है - आद के समय में कई लोग ऑस्टियोपोरोसिस और उससे संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं। इस अवस्था में हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि जरा-सा झटका लगने पर भी टूट सकती हैं। बता दें कि रस्सी कूदने से बोन डेंसिटी में सुधार होता है औऱ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचने के लिए रस्सी कूदने को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए के लिए लाभकारी - शारीरिक गतिविधि का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जो लोग ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, उनमें डिप्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। वहीं, रस्सी कूद जैसे अधिक श्रम वाले व्यायाम करने वालों में अवसाद के लक्षण कम होते पाए गए हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: subah khali pet ajwain khane ke fayde