गर्मियों में कच्चे आम रस के फायदे - Garmiyon Mein Kache Aam Khane Ke Fayde

गर्मियों में कच्चे आम रस के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गर्मियों में कच्चे आम रस के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

इस लेख में आप कच्चे आम के रास (Raw mango juice) के फायदों के बारे में बताएंगे । कच्चे आम में विटामिन-A, C और E के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों के मौसम में पिया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट और पोष्टिक जूस होता है कच्चे आम का रस जिसे आम का पन्ना भी कहा जाता है। गर्मियों में कच्चे आम का रस से न सिर्फ आप स्वस्थ्य रह सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

गर्मियों में कच्चे आम रस के फायदे - Garmiyon Mein Kache Aam Khane Ke Fayde In Hindi

1. लू से बचाने में मददगार (Prevents sunstroke effects)

गर्मियों में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का रास का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम के रास का सेवन किया जा सकता है।

2. शुगर लेवल नियंत्रित करने में सहायक (Controls sugar)

कच्चे आम के रास के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है। अगर आपको भी शुगर की शिकायत है तो कच्चे आम रास को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार (Boosts immunity)

कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। कोरोना काल और गर्मियों के सीजन में शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत रखने के लिए कच्चे आम के रास से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

4. एसिडिटी में आराम दे (Cures acidity)

गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। अगर आप भी ऐसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो कच्चे आम के रास काले नमक के साथ सेवन कीजिए। इससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी। कच्चा आम के रास से वजन भी नहीं बढ़ता हैं, इसलिए अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।

5. इन समस्याओं से भी दिलाएगा राहत (Treats other problems like)

कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसमें एसिड होता है, जिससे गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पैक्टिन की से डायरिया, दस्त, बवासीर, पेचिश, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की आम समस्याओं के उपचार में मदद मिलती है।

बनाने की विधि – How to make Raw mango juice in hindi

  1. सबसे पहले आपकों कच्चे आम को उबालना होगा। जिसके बाद आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है। हम आम का पन्ना निम्न तरह से बना रहें हैं।
  2. कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिए।
  3. इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिए।
  4. अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये।
  5. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये।
  6. आम का पन्ना तैयार है। इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये। पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं।
  7. आम पन्ना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar