रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के उपाय : Red Blood Cells Badhane Ke Upay

रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के उपाय  (फोटो - myupchar)
रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के उपाय (फोटो - myupchar)

किसी भी इंसान को फिट बने रहने के लिए शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red blood cell) की पर्याप्त मात्रा का होना बहुत जरूरी होता है। रेड ब्लड सेल्स मुख्य रूप से शरीर में सभी अंगों तक ताजा ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करते हैं। अगर किसी के शरीर में रेड ब्लड सेल्स में कमी हो गई है, इसकी वजह से अक्सर इंसान को थकावट महसूस होने की समस्या हो सकती है। हालांकि, खाने-पीने पर अगर ठीक से ध्यान दिया जाए तो इससे बचा भी जा सकता है। जानते हैं रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के उपाय।

रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के उपाय : Red Blood Cells Badhane Ke Upay In Hindi

तरबूज - गर्मियों के सीजन में हर किसी को तरबूज खाना पसंद होता है और यह फल बड़ी आसानी से मिल जाता है। हालांकि, आम सीजन में भी यह फल आपको मिलेगा लेकिन उस समय इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने (Red blood cell) के लिए अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो एक्टिव रूप में आपको इसका परिणाम देखने को मिलेगा। तरबूज में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में काफी मददगार साबित हो सकती है।

किशमिश - आयरन जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण किशमिश का सेवन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी के शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टरों की सलाह में किशमिश का सेवन करके रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए कहा जाता है। इसलिए यदि आपको भी रेड बल्ड सेल्स (Red blood cell) बढ़ाना है तो रोज रात में 10-12 किशमिश भिगो दें और सुबह उठने के बाद इनका सेवन करें। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और शरीर में रेड बल्ड सेल्स की भी कोई कमी नहीं होगी।

गाजर - शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red blood cell) बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन बहुत उपयोगी साबित होगा। इसका सेवन करने से न केवल रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं, बल्कि गाजर का जूस पीने से भी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। गाजर को आप अपनी डायट में जूस के रूप में, सलाद के रूप में या फिर डिनर में हलवा के रूप में खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan