अजवाइन का पानी पीने का सही समय और फायदा-Ajwain Ka Pani Pine Ka Sahi Samay Aur Fayda

अजवाइन का पानी पीने का सही समय और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन का पानी पीने का सही समय और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हीं में से एक मसाला अजवाइन (Ajwain) हैं, जो खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अजवाइन के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। अजवाइन के पानी का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अजवाइन में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन अजवाइन के पानी का सेवन आपके लिए तभी लाभदायक साबित होता है, जब आप उसका सेवन सही समय पर करते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन का पानी पीने का सही समय क्या है।

अजवाइन का पानी पीने का सही समय और फायदा (Ajwain Ka Pani Pine Ka Sahi Samay Aur Fayda In Hindi)

अजवाइन का पानी पीने का सही समय

अजवाइन के पानी का सेवन वैसे तो आप दिनभर में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अजवाइन के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। अजवाइन के पानी का सुबह खाली पेट सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजवाइन का पानी पीने के फायदे

1- आजकल की अनियमित जीवनशैली और खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) का शिकार हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कम होता है।

2- अजवाइन के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है।

3- अजवाइन के पानी का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि अजवाइन के पानी में एंटी-हाइपरएसिडिटी प्रभाव पाया जाता है। जो एसिडिटी की समस्या को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- अजवाइन के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम होता है, इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करना चाहिए।

5- अजवाइन के पानी का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन के पानी का सेवन करने से पीरियड्स (Periods) के समय होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता है।

6- सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अजवाइन के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से गर्महाट पहुंचाती है।

7- अजवाइन के पानी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसको पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications