अमरूद खाने का सही समय, जानें 7 फायदे

अमरूद खाने का सही समय, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद खाने का सही समय, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक अमरूद (Guava) है, अमरूद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमरूद पोषक तत्वों का भंडार होता है। अमरूद में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल, विटामिन सी, एंटीडायबिटिक, एंटी-डायरियल, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, डायटरी फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन किसी भी फल को खाने का एक सही समय होता है, ऐसा ही अमरूद के साथ भी है। अमरूद का सही समय पर सेवन करने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं अमरूद खाने का सही समय क्या है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अमरूद खाने का सही समय, जानें 7 फायदे-Right Time And Benefits Of Eating Guava In Hindi

अमरूद खाने का सही समय

अमरूद खाने का सबसे सही समय दोपहर का होता है। अमरूद का सेवन आप दोपहर का खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद कर सकते हैं। इसके अलावा अमरूद का देर शाम या रात में सेवन करने से बचना चाहिए।

अमरूद खाने के फायदे

1- अमरूद का सेवन वजन (Weight) कम करने में फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2- अमरूद का सेवन पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

3- अमरूद का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity Boost) करने में मदद मिलती है। क्योंकि अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

4- अमरूद का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार होता है। क्योंकि अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

5- अमरूद विटामिन ए से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

6- अमरूद में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

7- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और आयरन पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है और खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications