दही के साथ रोटी खाने के 5 फायदे, जानें खाने का सही समय

दही के साथ रोटी खाने के फायदे, जानें खाने का सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही के साथ रोटी खाने के फायदे, जानें खाने का सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही का रोटी के साथ सेवन किया है। दही और रोटी का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दही और रोटी का एक साथ सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन 12 जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन दही रोटी का सेवन अगर आप सही समय पर करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं दही और रोटी खाने का सही समय क्या है और इसे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही के साथ रोटी खाने के 5 फायदे, जानें खाने का सही समय-Right Time And Benefits Of Eating Roti With Curd In Hindi

दही और रोटी खाने का सही समय

अगर आप दही और रोटी का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको दोपहर के समय इसका सेवन करना चाहिए। जी हां दोपहर में दही और रोटी खाने से सेहत को काफी फायदा पहुंचता है। लेकिन हां रात में दही और रोटी का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है।

दही और रोटी खाने के फायदे

पाचन में करे सुधार

अगर आप दही के साथ रोटी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया और रोटी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दही के साथ रोटी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दही के साथ रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

अगर आप रोजाना रोटी के साथ में दही का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

तनाव को करे कम

अगर आप दही के साथ रोटी का सेवन करते हैं, तो यह मानिसक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव (Stress) कम होता है और दिमाग शांत रहता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment