तरबूज खाने का सही समय, जानें फायदे

तरबूज खाने का सही समय, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तरबूज खाने का सही समय, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में कई फल बाजार में मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। उन्हीं में से एक फल तरबूज है। जी हां तरबूज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, फाइबर, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन किसी भी फल को खाने का एक सही समय होता है, सही समय पर खाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचता है। ऐसा ही तरबूज के साथ भी है। तो आइए जानते हैं तरबूज खाने का सही समय क्या होता है।

youtube-cover

तरबूज खाने का सही समय, जानें फायदे-Right Time And Benefits Of Eating Watermelon In Hindi

तरबूज खाने का सही समय

तरबूज खाने का सबसे सही समय दोपहर का होता है। जी हां अगर आप दोपहर के समय तरबूज का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। बता दें कि तरबूज का सेवन रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां रात में तरबूज का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तरबूज खाने के फायदे

1- तरबूज का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार होता है। क्योंकि तरबूज फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

2- तरबूज का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि तरबूज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- तरबूज में विटामिन सी, फोलिक एसिड और आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

4- तरबूज फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है। तरबूज का सेवन करने से मल त्याग आसानी से होता है। जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

5- तरबूज विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

6- तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। क्योंकि तरबूज 90 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है।

7- तरबूज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) नियंत्रित रहता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now