सौंफ का पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान-Saunf Ka Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

सौंफ का पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सौंफ का पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ (Fennel seeds) का उपयोग एक मसाले के रूप में किया जाता है। साथ ही ज्यादातर लोग सौंफ को एक माउथ फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। सौंफ का पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सौंफ के पानी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सौंफ में विटामिन-ई, विटामिन-सी, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन सौंफ के पानी का सेवन सही समय पर करना चाहिए, क्योंकि सही समय पर सौंफ के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं सौंफ का पानी पीने का सही समय क्या है।

सौंफ का पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान (Saunf Ka Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सौंफ का पानी पीने का सही समय

सौंफ के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करने से स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही वजन भी कम होता है। आइए जानते हैं सौंफ के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से क्या क्या लाभ पहुंचता है।

सौंफ का पानी पीने के फायदे

- सौंफ के पानी का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- सौंफ के पानी का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करना चाहिए।

- सौंफ में पोटैशियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। सौंफ के पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

- सौंफ के पानी का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ के पानी का सेवन करने से पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से निजात मिलता है।

- सौंफ के पानी का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि सौंफ में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

- सौंफ के पानी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

- सौंफ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है।

सौंफ का पानी पीने के नुकसान

- सौंफ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।

- सौंफ के पानी का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

- सौंफ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava