मौसंबी जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान-Mosambi Juice Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

मौसंबी जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मौसंबी जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मौसंबी का जूस (Mosambi Juice) पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मौसंबी का जूस पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि मौसंबी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मौसंबी के जूस में विटामिन-ए, विटामिन सी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं। साथ ही मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल जैसे गुण भी पाए जाते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन मौसंबी का जूस आपके लिए तभी लाभदायक साबित होता है, जब आप उसका सेवन सही समय पर करते हैं। आइए जानते हैं मौसंबी का जूस पीने का सही समय क्या है।

मौसंबी जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान (Mosambi Juice Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मौसंबी जूस पीने का सही समय

मौसंबी के जूस का सेवन सुबह के नाश्ते में या दोपहर के भोजन के बाद करना चाहिए। हां लेकिन मौसंबी के जूस का सेवन सुबह खाली पेट या रात में नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट या रात में मौसंबी के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है।

मौसंबी जूस पीने के फायदे

- मौसंबी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- मौसंबी के जूस का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मौसंबी का जूस कम कैलोरी और कम फैट युक्त होता है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर मौसंबी के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- मौसंबी के जूस का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो आंखों में होने वाले संक्रमण से बचाव करने में मदद करता है।

- आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में पाचन संबंधी समस्या देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप मौसंबी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- मौसंबी के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर मौसंबी के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से दर्द और सूजन से निजात मिलता है।

मौसंबी जूस पीने के नुकसान

- जिन लोगों को सिट्रस एसिड से एलर्जी होती है, उनको मौसंबी के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

- मौसंबी के जूस का अधिक सेवन शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

- मौसंबी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी हो सकती है। क्योंकि मौसंबी के जूस में पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है।

- मौसंबी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि मौसंबी के जूस में साइट्रिक एसिड और विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava