खजूर खाने का सही समय, तरीका और फायदा-Khajur Khane Ka Sahi Samay, Tarika Aur Fayda

खजूर खाने का सही समय, तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
खजूर खाने का सही समय, तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर (Dates) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। खजूर में आयरन, विटामिन सी, विटामिन डी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन के, और विटामिन बी-6 जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अगर आप खजूर का सही समय पर सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं खजूर खाने का सही समय और तरीका क्या है।

खजूर खाने का सही समय, तरीका और फायदा (Khajur Khane Ka Sahi Samay, Tarika Aur Fayda In Hindi)

खजूर खाने का सही समय

खजूर का सेवन वैसे तो आप दिनभर में कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप खजूर का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही सुबह खाली पेट खजूर का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है।

खजूर खाने का तरीका

खजूर का सेवन करने के लिए खजूर को रात भर पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए, या फिर आप खजूर को दूध में उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। इन दोनों ही तरीकों से खजूर का सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है।

खजूर खाने के फायदे

1- खजूर का सेवन उच्च रक्तचाप (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

2- खजूर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए खजूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

3- ह्रदय (Heart) स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खजूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता हैं।

4- खजूर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करता है।

5- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

6- खजूर प्रोटीन, आयरन और कई विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

7- खजूर का सेवन कब्ज (Constipation) की शिकायत को दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में फाइबर मौजूद होता है और फाइबर कब्ज की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है।

8- खजूर में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava