एलोवेरा जूस पीने का तरीका, जानें 5 फायदे- Aloe vera Juice Pine Ka Tarika, Jane Fayde

एलोवेरा जूस पीने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एलोवेरा जूस पीने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एलोवेरा जूस (Aloe vera Juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि एलोवेरा जूस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा जूस का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि एलोवेरा जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन एलोवेरा का जूस आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही तरीके से सेवन करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका क्या है और इसको पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

एलोवेरा जूस पीने का तरीका, जानें 5 फायदे

एलोवेरा जूस पीने का तरीका

एलोवेरा जूस का सेवन करने के लिए 15-20 ग्राम एलोवेरा जूस ले लेना चाहिए, फिर उसमें नींबू का रस (Lemon) और शहद (Honey) मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। एलोवेरा का जूस सुबह खाली पेट पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे

1- एलोवेरा जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत रहता है, साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी कई बीमारियां भी दूर होती है।

2- जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, उनको एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

3- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखी जा रही है। लेकिन अगर आप एलोवेरा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि एलोवेरा जूस शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर एलोवेरा जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- एलोवेरा जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जूस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications