अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे - Ajwain Khane Ka Sahi Tarika Aur Fayde

अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

भारतीय रसोई में अजवाइन (Carom Seeds) आसानी से मिल जाता है। अजवाइन के बीज मसाले के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं। अजवाइन के सेवन से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पेट संबंधित समस्या (कब्ज, दस्त आदि), आर्थराइटिस, हृदय समस्या, इंसोम्निया जैसी बीमारी में अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। अजवाइन का सही तरह से सेवन करने से फायदे देखने को मिलते हैं। इस लेख में अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे (Benefits Of Carom Seeds) बताए गए हैं। आइये इस बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं।

अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे - Ajwain Khane Ka Sahi Tarika Aur Fayde In Hindi

अजवाइन खाने का सही तरीका : Right Way To Eat Carom Seeds In Hindi

➛ एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच काला नमक मिलाकर इसको फांक लें और फिर एक गिलास गर्म पानी पी लें।

➛ एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर रात भर छोड़ दें, इसी पानी को सुबह खाली पेट गर्म करके पी लें।

➛ अजवाइन का उपयोग सब्जी, सलाद और तड़के में किया जाता है, इससे शरीर को बहुत फायदे होते हैं।

अजवाइन के फायदे : Ajwain Ke Fayde In Hindi

कब्ज (Constipation)

अजवाइन का सेवन कब्ज की समस्या में फायदेमंद होता है। यह पेट और आंतो को साफ़ करने में सहायक है। उपाय के लिए एक चम्मच अजवाइन को भून कर रात को सोते समय चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें।

आर्थराइटिस (Arthritis)

जोड़ो के दर्द की बीमारी आर्थराइटिस हो सकती है, ऐसे में दर्द और सूजन देखने को मिलती है। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को फांक लें और एक गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन से आराम मिलेगा।

इंसोम्निया (Insomnia)

अजवाइन के सेवन से इंसोम्निया का इलाज किया जा सकता है। इंसोम्निया की बीमारी में नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसका सेवन अच्छी नींद के साथ मस्तिष्क को शांत रखता है।

दस्त (Diarrhea)

दस्त की समस्या में अजवाइन का सेवन लाभकारी होता है। रात को सोते समय एक चम्मच अजवाइन को गर्म पानी में लेने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसको पीने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar