जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका और समय-Right Way And Right Time To Drink Water 

जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका और समय(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका और समय(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूर पौष्टिक चीजों का सेवन करना होता है, उतना ही जरूरी भरपूर मात्रा में पानी पीना (Drinking water) भी होता है। अगर आप पानी भरपूर मात्रा में नहीं पीते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पानी न पीने की वजह से किडनी, लिवर, पाचन तंत्र कमजोर होने जैसी कई बीमारियां हो सकती है। बता दें कि अगर हम अपने शरीर में पानी की कमी कर देते हैं या सही तरीके से पानी नहीं पीते हैं, तो फिर हम चाहें कितना भी पौष्टिक आहार खा लें वो शरीर में नहीं लगता है। पानी हमारे वजन को घटाने का काम भी करता है तो वो हमारे वजन को बढ़ाने का काम भी करता है। तो आइए जानते हैं पानी पीना का सही तरीका और समय क्या है।

जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका और समय-Right Way And Right Time To Drink Water In Hindi

पानी पीने का सही तरीका

पानी हमेशा बैठकर आराम से पीना चाहिए। एक ही बार में 1 गिलास पानी पूरा पीने की बजाए आपको एक-एक घूंट करके आराम से धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए। वहीं, अगर आप पानी खड़े होकर और जल्दबाजी में पीते है तो यह आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। क्योंकि अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो इससे हड्डियां कमजोर होती है, किडनी पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही पाचन संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए पानी हमेशा बैठकर आराम से ही पीना चाहिए।

पानी पीने का सही समय

1- अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने (Drink Water On Empty Stomach) की आदत डालनी चाहिए। क्योंकि अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

2- कई लोगों की आदत होती है खाना खाते समय पानी पीने की, लेकिन खाना खाते समय पानी भूलकर भी नहीं पानी चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए हमेशा खाना खाने के 30-40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

वैसे तो पानी आपको आपके शरीर के हिसाब से पीना चाहिए। लेकिन अगर बात एक सामान्य व्यक्ति की कि जाए, तो उसको रोजाना 12-14 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा न हो जाएं। क्योंकि अगर आप अधिक मात्रा में पानी पी लेते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now