रोज एक गिलास मौसमी का जूस पीने के 6 फायदे

रोज एक गिलास मौसमी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज एक गिलास मौसमी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मौसमी का जूस (Mosambi Juice) पीने में जितना ही स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत को भी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मौसमी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मौसमी के जूस में विटामिन सी की भरपूर जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही मौसमी के जूस में फाइबर, विटामिन-ए, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप रोज एक गिलास मौसमी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं रोज मौसमी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज एक गिलास मौसमी का जूस पीने के 6 फायदे-Roj Ek Glass Mosambi Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

मौसमी के जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसमी का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप मौसमी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को रोजाना एक गिलास मौसमी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मौसमी का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मौसमी के जूस का सेवन त्वचा (Skin) को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मौसमी के जूस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास मौसमी का जूस पीते हैं, तो यह आपकी त्वचा को इंफेक्शन से बचाकर रखता है। साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

मौसमी का जूस पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मौसमी में फ्लेवोनोइड्स गुण पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से गैस्ट्रिक और कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास मौसमी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए मौसमी के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसमी के जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक यानी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है, इसलिए रोज एक गिलास इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now