रोजाना केले खाने के फायदे 

रोजाना केले खाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
रोजाना केले खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

केला (Banana) एक अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। केला स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है। केले में विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। केला व्यक्ति के शरीर से थकान और कमजोरी दूर करता है। इसके साथ ही शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है। केले के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट (Immunity) करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं केले खाने के फायदे।

रोजाना केले खाने के फायदे : Rojana Kele Khane Ke Fayde In Hindi

पेट के लिए है फायदेमंद - केले में पेक्टिन होता है। ये एक घुलनशील फाइबर है। केले में मौजूद फाइबर पेट की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। केला पेट को देर तक भरा रखता है।

दिल की सेहत के लिए - दिल का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में केले का सेवन बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि केले में पोटैशियम होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। ये दिल के रोगों के जोखिम को कम करता है। साथ ही ये स्ट्रोक या अन्य हृदय संबंधित समस्या को होने से रोकता है।

तनाव को दूर करने के लिए - केले में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व पाया जाता है। ये शरीर में सेरोटोनिन बनता है। जो तनाव को दूर करने में मदद करता है।

एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए - अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की समस्या है तो ऐसे में उसे रोजाना केला खाना चाहिए। केले में फोलेट और आयरन पाया जाता है।

हड्डियों के लिए - केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now