रोजाना पिस्ता खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे

रोजाना पिस्ता खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोजाना पिस्ता खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता (Pistachio) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, पिस्ता का इस्तेमाल कई डिशेज में गार्निशिंग के लिए भी किया जाता है। साथ ही पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है, पिस्ता में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, विटामिन बी-6, मैगनीज, कैल्शियम, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है. तो आइए जानते हैं रोजाना पिस्ता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोजाना पिस्ता खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे-Rojana Pista Khane Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिस्ता का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए पिस्ता का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही पिस्ता में एंटी डायबिटिक प्रभाव भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सूजन की समस्या होती है दूर

चोट या घाव लग जाने पर कई बार प्रभावित जगह पर सूजन (Swelling) आ जाती है, लेकिन सूजन होने पर अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

पिस्ता में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप पिस्ता का रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जो आपको कई वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बचाता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर पिस्ता का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में आयरन (Iron) पाया जाता है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

पिस्ता में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

पिस्ता का सेवन बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में एमीनो एसिड पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं, साथ ही पिस्ता का सेवन करने से बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या भी कम होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications