सफेद बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे 

सफेद बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
सफेद बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

कलौंजी का उपयोग अक्सर लोग अचार, दाल, सब्जी में करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कलौंजी Kalonji के बीज बालों के लिए (Kalonji Oil for Hair) भी बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग अपने बालों को काला करने के लिए कलौंजी के तेल का उपयोग करते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे सफेद बालों के लिए कलौंजी के तेल फायदेमंद है।

सफेद बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे : Safed Balo Ke Liye Kalonji Tel Ke Fayde In Hindi

आजकल इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से अधिकतर लोग उम्र से पहले या अधिक उम्र में सफेद बालों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बालों को काला बनाने में कलौंजी का तेल (Safed Balo ke Liye Kalonji ka Tel) फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें, कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को रोकता है। इससे बालों में कलर कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं और बाल लंबे समय तक काल बने रहते हैं।

कैसे बनाए कलौंजी का तेल -

कलौंजी का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको मेथी के दाने, नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल लेना होगा। इसके बाद इसे बनाने के लिए कलौंजी के बीज और मेथी के दानों का पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को एक कांच के जार में डाल दें। इसके बाद कलौंजी के बीज और मेथी के दानों का पाउडर को नारियल तेल और कैस्टर ऑयल में मिला दें। जार को बंद कर दें धूप से रख दें। कलौंजी का तेल बनाने के लिए इसे 3 हफ्तों तक रोजाना धूप में रखें। इसके बाद इसे छान लें और इस्तेमाल में लाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।