यूं तो हर किसी ने चंदन (sandalwood powder) का उपयोग किया है, लोग अक्सर तिलक के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी इसका इस्तेमाल होता है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। आयुर्वेद में इसका उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। इसके अर्क के माध्यम से कई समस्याओं को दूर भी किया जा सकता है। बता दें कि ये आंखों की बीमारियों को दूर करने के साथ से तनाव को कम करने में भी बेहद सहायक है। जानते हैं चंदन के अन्य फायदे।
सफेद चंदन के फायदे : Safed Chandan Ke Fayde In Hindi
1 . आंखों के लिए - चंदन (sandalwood) को कई औषधि जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर मोतियाबिंद या पर्दे में आई किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए किया जाता है।
2 . अल्सर को करें दूर - चंदन के अर्क का उपयोग अल्सर को दूर करने में बेहद कारगर है।आयुर्वेद में चंदन से पेट की कई समस्या को दूर किया जा सकता है।
3 . दांतों के लिए - अगर किसी को दांतों की समस्या हो रही है तो, आप नियमित रूप से चंदन के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। चंदन के तेल में कसैले गुण पाए जाते हैं, जिनसे मसूड़ों को मजबूती मिलती है।
4 . खुजली की समस्या को करे कम - जो लोग त्वचा (skin) की खुजली से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि वह चंदन के पेस्ट से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
5 . शरीर की गंध को करे दूर - चंदन को कॉस्मेटिक उद्योग में प्रयोग किया जाता है। इसके जरिए कई प्रोडक्ट जैसे इत्र, ड्यूडोरेंट्स आदि बनाए जाते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।