सफेद पेठा के जूस के फायदे : Safed Petha Ke Juice Ke Fayde

सफेद पेठा के जूस के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सफेद पेठा के जूस के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

पेठा या सफेद पेठा (Safed petha) की सब्जी तो हर किसी ने खाई है। पेठा के सेवन से कई फायदे (white pumpkin benefits) होते हैं। पेठा की सब्जी (petha sabji) बनती है। मिठाई बनती है, हलवा बना सकते हैं, साथ ही पेठे का जूस (petha juice ke fayde) भी पी सकते हैं। पेठे में कई पौष्टिक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि होते हैं। पेठा खाने के साथ ही इसका जूस पीना भी कई रोगों को दूर रखता है। जानते हैं पेठा का जूस पीने के फायदे (petha ka juice peene ke fayde)।

सफेद पेठा के जूस के फायदे : Safed Petha Ke Juice Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने के लिए - अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप पेठा का जूस पिएं (white pumpkin Juice benefits in Hindi)। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें घुलनशील फाइबर अधिक होता है, जो देर तक पेट भरा होने का अहसास कराता है। इससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।

शरीर में पानी की कमी नहीं होती - पेठे का जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। पोटैशियम की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। गर्मी के मौसम में भी आप इस जूस को पी सकते हैं।

शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकाले - पेट साफ करने के लिए सुबह उठकर एक कप भी पेठे का जूस (winter melon juice benefits in hindi) पीना चाहिए। अगर आप एक गिलास पेठा का जूस पिएंगे तो इससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now