शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान-Sakarkand Khane Ke Fayde Aur Nuksan

शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शकरकंद को स्वीट पोटैटो (Sweet potato) के नाम से भी जाना जाता है। शकरकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है। शकरकंद के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह एक तरह का सूपरफूड माना जाता है। शकरकंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी जैसे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन शकरकंद खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान (Sakarkand Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

शकरकंद खाने के फायदे

आंखो की रोशनी बढ़ती है

शकरकंद का सेवन आंखो के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए (Vitamin A) पाया जाता है। जिसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

शकरकंद का सेवन शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) बहुत लो मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को शकरकंद खाने की सलाह दी जाती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

शकरकंद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है। जिसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

हृदय स्वास्थ्य को बनाता है बेहतर

शकरकंद का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल काफी बढ़ गया हो, तो उसे शकरकंद का सेवन करना चाहिए। शकरकंद के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

स्किन और बालों के लिए लाभदायक

स्किन (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी शकरंकद बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से आप अपने बालों का घना बना सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो भी आता है।

गठिया में फायदेमंद

शकरकंद के सेवन से शरीर में सूजन या गठिया (Arthritis) की बीमारी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। गठिया की शिकायत होने पर लोगों को चलना फिरना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शकरकंद का रोजाना सेवन करने से इस बीमारी से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

शकरकंद के नुकसान

पेट दर्द की हो सकती है शिकायत

शकरकंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शकरकंद का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द (Stomach pain) या दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

सिर दर्द की हो सकती है शिकायत

शकरकंद का ज्यादा सेवन करने से सिर दर्द (Headache) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

किडनी के लिए हानिकारक

जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत होती है, उनको शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि शकरकंद में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी में स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।