सलाद खाने के फायदे-Salad Khane Ke Fayde

सलाद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सलाद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सलाद (Salad) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फलों (Fruits) और सब्जियों (Vegetables) को मिलाकर सलाद को बनाया जा सकता है। सलाद में कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। सलाद का सेवन करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है, बल्कि इससे कई बीमारियां भी दूर होती है। सलाद में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियां में कई तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। जानिए सलाद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सलाद खाने के फायदे (Salad Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सलाद पेट के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। सलाद का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

वजन होता है कम

सलाद में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से वजन (Weight) आसानी से कम होता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे रोजना सुबह के नाश्ते में सलाद का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

सलाद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immnity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सलाद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। क्योंकि शरीर में पोषण तत्वों की कमी से आंख संबंधी कई बीमारियां होती है। रोजाना नियमित रूप से सलाद का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

सलाद का सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। अगर किसी को नींद न आने की शिकायत होती है, तो उसे रोजाना नियमित रूप से सलाद का सेवन करना चाहिए।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फोलेट और विटामिन-बी पाया जाता है। इसलिए यह हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजना नियमित रूप से सलाद का सेवन करता है, तो उससे हार्ट मजबूत होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now