सर्दियों में मटर का सेवन अक्सर लोग करते हैं। मटर के पराठे हो या फिर मटर की सब्जी, हर तरह का डिश लोगों को काफी ज्यादा भाती है। स्वाद से भरी यह मटर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मटर से न सिर्फ पराठे या सब्जी बनाएं, बल्कि इसका हलवा भी आप आसानी से बना सकते हैं। यह हलवा स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। जानते हैं हरे मटर का हलवा खाने के फायदे।
सर्दियों में मटर का हलवा खाने के फायदे (Health Benefit of Green Peas Halwa in Hindi)
कोलेस्ट्रॉल कम होता है - मटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आप अपने शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रख सकते हैं।
एनिमिया की समस्या दूर होगी - सर्दियों में मटर का हलवा खाने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल, मटर आयरन से भरपूर होता है। जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में प्रभावी है।
शरीर को रखे गर्म - मटर के हलवे में काफी ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसे देसी घी से तैयार किया जाता है। ऐसे में आपके शरीर को भरपूर रूप से कैलोरी मिलती है, जो आपके शरीर को गर्म और एनर्जी दे सकती है।
फाइबर से भरपूर - मटर का हलवा खाने से शरीर को भरपूर रूप से फाइबर मिलता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
सर्दी-जुकाम से राहत - मटर का हलवा सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर करने में मदद कर सकता है। दरअसल, मटर के हलवे में गाय का देसी घी और ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर की इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। ऐसे में मटर का हलवा सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने में लाभकारी है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।