शरीर में कितना खून होना चाहिए: Sarir Mein Kitna Khoon Hona Chahiye

फोटो- Boldsky
फोटो- Boldsky

व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी होना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन आयरन की अधिकता भी उतनी ही नुकसानदेह होती है। शरीर के लिए आयरन जरूरी है, लेकिन संतुलित मात्रा में। सेहतमंद शरीर के लिए 20 ग्राम से अधिक आयरन नहीं होना चाहिए। शरीर में खून का निर्माण भी आयरन करता है, जो शरीर के अंगों को सुडौल बनाकर, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। जानते हैं किस उम्र में व्यक्ति को कितने खून की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

किस व्यक्ति में कितना खून होना चाहिए-

हर व्यक्ति के शरीर में खून की जरूरत होती है। आमतौर पर इंसान के शरीर के वजन के 7 प्रतिशत के बराबर रक्‍त की मात्रा होनी चाहिए। आयु और आकार के आधार पर हर किसी के शरीर में खून की अलग-अलग मात्रा होती है। जानते हैं किसे कितना खून चाहिए।

शिशु मे कितना खून होना चाहिए- एक सेहतमंद और पूर्ण-अवधि में पैदा हुए बच्चे के वजन के प्रति किलोग्राम में लगभग 75 मिलीलीटर खून होता है। वहीं अगर बच्चे का वजन लगभग 8 पाउंड है, तो उनके शरीर में लगभग 270 मिलीलीटर खून होता है।

छोटे बच्चे के शरीर में कितना खून होना चाहिए- 80 पाउंड वाले बच्चे के शरीर में लगभग 2650 मिलीलीटर खून होता है।

ये भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे: Aloevera Ke Fayde

वयस्कों में कितना खून होना चाहिए- 150 से 180 पाउंड वजन वाले औसत वयस्क के शरीर में लगभग 1.2 से 1.5 गैलन खून होना चाहिए। यह लगभग 4500 से 5700 मिलीलीटर होता है।

गर्भवती महिलाएं में कितना खून होना चाहिए- गर्भवती महिला के लिए अपने बढ़ते हुए बच्चे की सेहत के लिहाज से आमतौर पर 30 से 50 प्रतिशत अधिक खून होना चाहिए। यह 0.3 से 0.4 मिलीलीटर हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: अश्वगंधा के फायदे: Ashwagandha Ke Fayde