अश्वगंधा के फायदे: Ashwagandha Ke Fayde

फोटो- Babaayurveda
फोटो- Babaayurveda

हमारे आस पास कई ऐसी चीजें होती है जो शरीर को बहुत लाभ देती हैं। उन्हीं में से एक अश्वगंधा है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हेल्दीं रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते है जो स्ट्रेस फ्री करने में मदद करते है। वहीं जीन लोगों को अपना वजन बढ़ाना है उन्हें अश्वगंधा का सेवन घी या दूध के साथ मिलाकर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: एलोवेरा और शहद लगाने के फायदे: Aloe vera aur shahad lagane ke fayde

अश्वगंधा के फायदे

सेहत के लिए अश्वगंधा के गुण बहुत ही फायदे वाले होते हैं। अश्वगंधा व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है, लेकिन किसी गंभीर बीमारी होने पर इसपर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए- अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करना है तो इसके लिए अश्वगंधा चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। साथ ही अश्वगंधा एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अश्वगंधा में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ मदद कर सकता है।

यौन क्षमता में बढ़ाता है- पुरुषों की यौन क्षमता को बेहतर करने के लिए अश्वगंधा एक शक्तिवर्धक औषधि है। अश्वगंधा का उपयोग करने से स्पर्म उत्तमता के साथ-साथ उसकी संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

डायबिटीज में अश्वगंधा लाभकारी- डायबिटीज की बीमारी होने पर खाने पाने का ध्यान रखना जरूरी होता है। अश्वगंधा के जरिए आप डायबिटीज से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद हाइपोग्लाइमिक प्रभाव, ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में सहायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: केला खाने का सही समय: kela khane ke sahi samay

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें-

अश्वगंधा चूर्ण खाने का तरीका बहुत आसान होता है। इसके लिए आप अश्वगंधा को पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अश्वगंधा कैप्सूल, अश्वगंधा चाय और फिर अश्वगंधा का रस भी मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे: khali pet kari patte khane ke fayde

Edited by Naina Chauhan