सरसों का तेल नाक में डालने से होते हैं ये फायदे-Sarso Ka Tel Naak Me Dalne Ke Fayde

सरसों का तेल नाक में डालने से होते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सरसों का तेल नाक में डालने से होते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सरसों के तेल (Mustard Oil) का इस्तेमाल कई व्यंजन को बनाने के साथ-साथ शरीर की मालिश के लिए भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों के तेल को नाक में डालने से कई बीमारियां दूर होती है। सरसों का तेल नाक में डालने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होती है। साथ ही सांस से जुड़ी शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसको नाक में डालने से इंफेक्शन से छुटकारा मिल जाता है। जानिए सरसों का तेल नाक में डालने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सरसों का तेल नाक में डालने से होते हैं ये फायदे (Sarso Ka Tel Naak Me Dalne Ke Fayde In Hindi)

गले में खराश की शिकायत होती है दूर

सरसों का तल नाक में डालने से गले में खराश या सूजन की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसलिए अगर किसी के गले में किसी भी तरह की परेशानी है, तो उसे रोजाना रात में गुनगुने सरसों के तेल को नाक में डालना चाहिए।

सर्दी की शिकायत होती है दूर

सरसों का तेल नाक में डालने से सर्दी (Cold) की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर किसी को सर्दी की शिकायत हो, तो उसे नाक में दो-दो बूंद सरसों का तेल डालना चाहिए।

बंद नाक खुल जाता है

सर्दी-जुकाम होने की वजह से नाक बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। लेकिन अगर आप सर्दी-जुकाम होने पर रोजाना सुबह-शाम सरसों का तेल नाक में डालते हैं, तो इससे बंद नाक खुल जाते हैं।

खांसी की शिकायत दूर होती है

सरसों का तेल नाक में डालने से खांसी (Cough) की शिकायत भी दूर होती है। अगर किसी को कफ वाली खांसी हो, तो उसे रोजाना 2-2 बूंद गुनगुने सरसों के तेल को नाक में डालना चाहिए।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

सरसों का तेल अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत को दूर करता है। अगर किसी को नींद न आने की शिकायत हो, तो उसे रोजाना रात में सोने से पहले नाक में सरसों का तेल डालना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।