सरसों के तेल के फायदे : Sarso Ke Tel Ke Fayde 

सरसों के तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सरसों के तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सरसों का तेल (Mustard Oil) सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। सरसों का तेल सरसों के पौधे के बीज से बनाया जाता है। सरसों के कच्‍चे तेल में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें ओमेगा-6 लिनोलेनिक एसिड, मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। जानते हैं सरसों के तेल के फायदों (benefits of mustard oil in hindi) के बारे में।

सरसों के तेल के फायदे : Sarso Ke Tel Ke Fayde In Hindi

जोड़ों का दर्द, गठिया और मांसपेशियों दर्द कम करने के लिए – शरीर में दर्द होने पर आप मालिश के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में 8 से 9 लहसुन की कली डाल लें और मालिश करें।

सर्दी जुकाम के लिए फायदेमंद – सर्दी जुकाम को दूर करने के लिए भी सरसों का तेल मदद करता है। इसके लिए आप सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने के बाद इसकी 2 बूंद नाक में डाल सकते हैं। ये सर्दी जुकाम को कम करने में मदद करता है।

दांतों के दर्द को दूर करने के लिए – दांतों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों का तेल फायदेमंद होता है। इसके लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ सकते हैं। इससे दांतों के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही इससे दांत मजबूत बनते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।