सरसों के तेल में कपूर के 3 फायदे: Sarson Ke Tel Mein Kapoor Ke 3 Fayde

फोटो- onlymyhealth
फोटो- onlymyhealth

आज के समय में भी लोग सरसों के तेल का उपयोग करते हैं, क्योंकि इस तेल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन यह तब होगा जब तेल शुद्ध हो, बाजार में कई मिलावती तेल मिलते है, जो फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचा देता है। सरसों के तेल में कई तरह के भरपूर मात्रा में उर्जा, फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। इस तेल को कपूर के मिश्रण के साथ इस्तेमाल करने से शरीर की कई समस्याओं से दूर रख सकता है। वही बात अगर कपूर की करें तो इसमें भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं जो कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में दोनों चीजों के गुणों को देखते हुए अगर इन दोनों को एक साथ जोड़ा जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं सरसों का तेल और कपूर से क्या फायदे मिलते हैं।

सरसों का तेल और कपूर के फायदे -

त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं - त्वचा पर कील मुहांसों से लेकर झुर्रियों को दूर रखने के लिए सरसों का तेल और कपूर का मिश्रण फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इस मिश्रण को लगाने से खाज, खुजली, दाद आदि समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है और चेहरे को ठंडक मिलती है।

गठिया की समस्या से राहत मिलती है - अगर किसी व्यक्ति को गठिया की परेशानी है तो ऐसे में उसे सरसों का तेल और कपूर मिलाकर मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। सरसों का तेल और कपूर काफी पुरानी गठिया को दूर करने में भी मदद करता है।

कमर का दर्द दूर होता है - आज के समय पर लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी कमर में दर्द देखने को मिलता है। वहीं सर्दी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में सरसों के तेल में कपूर मिलाकर दर्द वाले स्थान पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से न केवल कमर का दर्द ठीक होगा बल्कि अकड़न भी दूर हो जाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।