साइटिका पेन की एक्सरसाइज : Sciatica Pain Ki Exercise 

साइटिका पेन की एक्सरसाइज (फोटो - backpainrelief)
साइटिका पेन की एक्सरसाइज (फोटो - backpainrelief)

साइटिका का दर्द (Sciatica Pain) पैर की नसों में होने वाला तेज और असहनीय दर्द होता है। इस दर्द में रोगी को चलने में परेशानी होती है। 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। क्योंकि साइटिका के इलाज के लिए एक्सरसाइज ही श्रेष्ठ उपाय है। साइटिका के लक्षणों जैसे कि कमर दर्द और निचली पीठ में दर्द से राहत पाने के लिए ये एक्सरसाइज़ बहुत प्रभावी उपचार है। जानते हैं साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए एक्सरसाइज।

साइटिका पेन की एक्सरसाइज - Sciatica Pain Ki Exercise In Hindi

बालासन - बालासन (Balasana) के नियमित अभ्यास से शरीर को आराम पहुंचाने और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। ये आपकी स्पाइन/रीढ़ की हड्डी को लंबाई में खोलता है और स्ट्रेचिंग देने में मदद करता है। ये आपके हिप्स में लचीलापन (flexibility) बढ़ाता है और हिप्स, जांघों और निचली कमर में जकड़न को दूर करने में मदद करता है।

अधोमुख श्वानासन - साइटिका के दर्द ( Sciatica Pain ) में आगे की तरफ झुककर किया जाने वाला ये आसन शरीर को अलाइन करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से दर्द और मसल्स की सख्ती से राहत मिलती है। अधोमुख श्वानासन, (Adho Mukha Svanasana) से पूरे शरीर में ताकत का संचार होने लगता है और सही बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।

अर्ध चंद्रासन - अर्ध चंद्रासन (Ardha Chandrasana) करने से शरीर को शक्ति मिलती है। इस योगासन / एक्सरसाइज (Exercise) को करने से व्यक्ति को स्थिरता और संतुलन मिलता है। ये शरीर में लचीलापन (flexibility) बढ़ाता है, टेंशन को दूर करता है और रीढ़ की हड्डी के साथ ही ग्लूट्स और जांघों को भी अच्छी स्ट्रेच देता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।