साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार-Sciatica Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upchar

साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)
साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)

अक्सर लोगों को कमर के निचले हिस्से में अचनाक दर्द होने लगता है। जिसे वो मामूली सा दर्द समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन मामूली सा कमर में होने वाला दर्द साइटिका (Sciatica) का भी हो सकता है। साइटिका की बीमारी में धीरे-धीरे कमर के नीचे का पूरा भाग बेकार हो जाता है। इसलिए इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बता दें कि साइटिका कमर से संबंधित बीमारी है। यह बीमारी रीढ़ की हड्डी (spinal cord) से होते हुए पैरों की उगलियों तक पहुंच जाती है। आइए जानते हैं कि साइटिका के क्या-क्या लक्षण होते हैं।

साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार (Sciatica ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upchar In Hindi)

साइटिका के लक्षण

  • कमर और पैरों में हल्का दर्द
  • कमर की तुलना में पैरों में अधिक दर्द महसूस होना
  • पैरों की उंगलियों में दर्द होना
  • कमर और परों में झुनझुनी महसूस होना
  • पैरों का बेजान महसूस होना
  • कूल्हों में दर्द होना
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द
  • पैरों में झुनझुनाहट जैसा महसूस होना
  • कमर के निचले हिस्से में कमजोरी महसूस होना

साइटिका के कारण

  • स्पाइनल कॉर्ड की नसों में दिक्कत होना
  • नसों में खिंचाव के कारण
  • मोटापा के कारण
  • कमर या शरीर के निचले हिस्से में चोट का लगना
  • गलत तरीके से एक्सरसाइज करना

साइटिका का घरेलू उपचार

- साइटिका की बीमारी में लहसुन (Garlic) काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लहसुन की 4-5 कलियों को पीस कर गर्म दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे साइटिका में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

- साइटिका की शिकायत होने पर मेथी (Fenugreek) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से मेथी का सेवन करते हैं, तो इससे साइटिका में होने वाला दर्द ठीक हो जाता है। इसके लिए मेथी को पीसकर उसका पाउडर बना लेना चाहिए, फिर दूध में उस पाउडर को मिलाकर पीना चाहिए।

- साइटिका की समस्या होने पर हल्दी (Turmeric) भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि हल्दी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। इसलिए साइटिका की शिकायत होने पर हल्दी को दूध में मिलाकर पीना चाहिए। आप चाहे तो इसमें हल्का सा दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं।

- साइटिका की बीमारी को दूर करने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) बहुत जरूरी होती है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से कमर की मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसलिए साइटिका की शिकायत होने पर नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए।

- साइटिका की शिकायत को दूर करने के लिए सिकाई करना चाहिए। क्योंकि सिकाई करने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है।

- सहजन की पत्तियां साइटिका की बीमारी में काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सहजन की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्पलैक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से साइटिका की बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर पीना चाहिए। आप चाहे तो इसमें अर्जुन की छाल और अजवाइन भी मिला सकते हैं।

-साइटिका की शिकायत होने पर अजवाइन (Ajwain) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन के सेवन से साइटिका में होने वाली सूजन से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप अजवाइन पानी या अजवाइन की चाय का सेवन कर सकते हैं।

- मालिश करने से साइटिका की शिकायत से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए जायफल पाउडर को तिल के तेल में मिलाकर मालिश करना चाहिए। इससे दर्द और सूजन दोनों में काफी आराम मिलता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

- उठते और बैठते समय शरीर को सही पोजीशन में रखें

- महिलाएं हील वाली सैंडल न पहने

- भारी चीजें उठाने से बचें

- अचानक से नीचे न झुकें

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava