सेब का मुरब्बा खाने के फायदे- Seb Ka Murabba Khane Ke Fayde 

सेब का मुरब्बा खाने के फायदे (फोटो- onlymyhealth )
सेब का मुरब्बा खाने के फायदे (फोटो- onlymyhealth )

स्वास्थ्य के लिए सेब (Apple) का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का मुरब्बा (Apple Murabba) भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी और विटामिन ए पाए जाते हैं। साथ ही सेब के मुरब्बा में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लैनोनोड्स भी पाए जाते हैं। इसलिए सेब का मुरब्बा सेहत के काफी लाभदायक माना जाता है।

सेब का मुरब्बा खाने के फायदे ( Seb Ka Murabba Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

आजकल के गलत खान पान की वजह से कई बार पेट संबंधी कई बीमारियां हो जाती हैं। लेकिन सेब का मुरब्बा खाने से पेट की गंदगी निकल जाती है। जिससे पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है।

खून की कमी होती है दूर

एनीमिया (Anemia) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सेब के मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कंट्रोल

सेब में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल को कंट्रोल करता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ गया हो, उन लोगों को रोजाना सेब के मुरब्बा का सेवन करना चाहिए।

कैंसर के खतरे को करता है कम

सेब का मुरब्बा कैंसर (Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को कम करता है। सेब का मुरब्बा पेट और स्तन कैंसर को होने से रोकता है। इसके लिए रोजाना सेब का मुरब्बा खाना चाहिए।

गुर्दे की पथरी को करता है ठीक

अगर किसी को गुर्दे में पथरी की शिकायत हो, तो उसको रोजाना नियमित रूप से सेब का मुरब्बा खाना चाहिए। इसके सेवन से गुर्दे में होने वाली पथरी भी ठीक हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

सेब का मुरब्बा रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाता है। इसके रोजाना सेवन से आसानी से किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सेब के मुरब्बा में मौजूद प्रोटीन (Protein) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now