सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है अंगूर : Sehat Ke Liye Nuksan Dayak Ho Sakte Hain Angoor

सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है अंगूर (फोटो - sportskeeda hindi)
सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है अंगूर (फोटो - sportskeeda hindi)

अंगूर खाना हर किसी को पसंद होता है। अंगूर में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता हैं। इसलिए इसके सेवन से सेहत को लाभ होता है। लेकिन यदि आप अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसके बहुत से साइड इफेक्ट्स भी हैं। अंगूर के अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या बन सकती है। साथ ही अंगूरों के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए अंगूरों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अंगूर का अधिक सेवन करने से कैसे यह आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं।

सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है अंगूर : Sehat Ke Liye Nuksan Dayak Ho Sakte Hain Angoor In Hindi

डायरिया (Grapes Can Cause Diarrhea) - जो चीजें अधिक मीठी होती हैं उनसे डायरिया हो सकता है। वहीं अंगूर में सिंपल शुगर होने के कारण भी यह डायरिया का कारण बन सकती है इसलिए अगर पहले से ही पेट खराब हो तो अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्या (Grapes Can Cause Kidney Related Problems) - अगर किसी व्यक्ति को क्रोनिक किडनी डिजीज है या शुगर की समस्या है तो उसे अंगूरों का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में हो सकती है दिक्कतें (Grapes Can Create Pregnancy Complications) - अंगूरों में ऐसे मजबूत पोली फेनोल पाए जाते हैं जो रेड वाइन में भी होते हैं। इनके कारण बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्याओं देखने को मिल सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में अंगूरों का सेवन करते समय सावधानी बरतें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications