तिल के 5 फायदे

तिल के फायदे (sportskeeda Hindi)
तिल के फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दियों का मौसम आते ही लोग तिल पट्टी, तिल का लड्डू, गजक, तिलकुट ये सारी चीजें लोग खाना खूब पसंद करते हैं। तिल (Sesame Seeds) की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से शरीर को बहुक लाभ होता है। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तिल में प्रोटीन, कैल्श‍ियम, मैगनीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो आप तिल को दिनभर में कभी भी खा सकते हैं। जानते हैं तिल के फायदे।

youtube-cover

तिल के फायदे : Til Ke Fayde In Hindi

कब्ज के लिए - तिल (Sesame Seeds) में फाइबर (Fiber) और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड (Fatty Acid) की मात्रा काफी अच्छी होती है। इस वजह से इसके सेवन से कब्ज (Constipation) की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलती है। तिल में पाया जाने वाला तेल आंत को Lubricate करने में मदद करता है।

पाचन के लिए लाभकारी - सुबह खाली पेट तिल खाना हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। तिल में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है।

खून की कमी दूर होती है - एनीमिया की शिकायत में तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना खाली पेट तिल का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

दांतों के लिए - तिल (Sesame Seeds) में प्राकृतिक रूप से जो तेल पाया जाता है वह दांतों में मौजूद प्लाक (Plaque) को दूर करता है, दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों (Gum Disease) से भी बचाता है। ऐसे में अगर सुबह खाली पेट भुने हुए तिल को चबाया जाए तो इससे दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं और मुंह की बदबू (Bad Breath) की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए लाभकारी - तिल के सेवन से हड्डियों को भी मजबूती (Strong bones) मिलती है। इसका कारण ये है कि तिल (Sesame Seeds) में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड (Amino Acid) पाया जाता है जो हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है और हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है। आर्थराइटिस (Arthritis) जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now