शाहबलूत के फायदे 

शाहबलूत के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
शाहबलूत के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
शाहबलूत के फायदे (फोटो - Sportskeeda hindi)
शाहबलूत के फायदे (फोटो - Sportskeeda hindi)

शाहबलूत के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। जिन लोगों को पेट में कब्ज संबंधी समस्या है उनके लिए शाहबलूत का सेवन करने से आराम मिलता है, इसके साथ ही मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र Digestive system की परेशानी में भी सुधार होता है। दरअसल शाहबलूत में कैल्शियम, आयरन iron , पोटैशियम, विटामिन सी vitamin c और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन ए, बी6, फोलेट और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जानते हैं शाहबलूत के फायदे

शाहबलूत के फायदे (Benefits of Sweet Chestnut In Hindi)

1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए - शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। शाहबलूत (Chestnut) में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से आपका इम्यून सिस्टम ठीक ढंग से कार्य करता है और वायरल बीमारियों से लड़ने की भी ताकत देता है।

2. दिल के लिए - शाहबलूत में पोटैशियम और अच्छे वसा की भरपूर मात्रा में पाई जाती है। पोटैशियम आपके दिल की सेहत के लिए काफी उपयोगी होता है। शाहबलूत के सेवन से कोलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं और साथ ही शरीर की सूजन को कम करने और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को खतरे को कम करते हैं।

Benefits Of Shaahbaloot (फोटो - sportskeeda hindi)
Benefits Of Shaahbaloot (फोटो - sportskeeda hindi)

3. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए - शाहबलूत में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिसकी मदद से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

4. वजन कम करने के लिए - वजन घटाने के लिए आप शाहबलूत का सेवन कर सकते है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो पाचन में काफी लाभकारी होता है। इसका सेवन आप उबालकर कर सकते हैं।

youtube-cover

5. मस्तिष्क के लिए - शाहबलूत में पाए जाने वाले विटामिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन और थायमिन की मदद से न्यूरोलॉजिकल समस्या को दूर करने में मदद करता है।

6 . शुगर के मरीज के लिए - अगर किसी व्यक्ति की शुगर की बीमारी है तो उसे अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखना होता है। क्योंकि अगर शुगर ज्यादा बढ़ जाए या कम हो जाए तो इसकी वजह से व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शाहबलूत का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि शाहबलूत में फैट की मात्रा कम और विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावे इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

7 . पाचन ठीक रहता है - शाहबलूत का सेवन व्यक्ती के पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। शाहबलूत में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से ये आपके पेट से संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।