शहद और जायफल के फायदे : Shahad Aur Jaiphal Ke Fayde

शहद और जायफल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
शहद और जायफल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

शहद और जायफल (nutmeg-honey benefits) दोनों ही चीजें सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। वहीं अगर शहद और जायफल का सेवन एक साथ किया जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। वहीं जायफल के अंदर भी प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए आदि पोषक तत्व पाए हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर करने में उपयोगी हैं। जानते हैं इन दोनों के फायदे।

शहद और जायफल के फायदे : Shahad Aur Jaiphal Ke Fayde In Hindi

पेट की समस्या हो दूर - पेट की समस्या को दूर करने के लिए शहद और जायफल बेहद काम आ सकता है। ऐसे में जायफल के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से न केवल पाचन क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है बल्कि पेट की कई समस्याओं को दूर भी रखा जा सकता।

गठिया की समस्या हो दूर - गठिया की समस्या को दूर करने के लिए शहद और जायफल लाभकारी है। ऐसे में एक चम्मच शहद में आधा चम्मच जायफल का चूर्ण मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से ना केवल गठिया की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि जोड़ों का दर्द और सूजन की समस्या भी दूर हो सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं - रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शहद और जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले एक चम्मच जायफल और शहद का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now