शरीर में खून की कमी कैसे दूर करें- Shareer Me Khoon Ki Kami Kaise Dur Kare

शरीर में खून की कमी कैसे दूर करें(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर में खून की कमी कैसे दूर करें(फोटो-Sportskeeda hindi)

एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने की वजह से एनीमिया की शिकायत होती है। एनीमिया की शिकायत पुरूष की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर में खून की कमी होने पर ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता है कि उनके शरीर में खून की कमी हो गई है और वह उसको हल्के में लेते हैं। शरीर में खून की कमी होने के कई लक्षण होते हैं। अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज नहीं किया जाता है, तो यह आगे जाकर कोई बड़ी बीमारी भी बन सकती है। अगर किसी के शरीर में खून की कमी है, तो उसको पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। जानिए किन चीजों का सेवन कर के आप अपने शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

शरीर में खून की कमी के लक्षण

  • कमजोरी महसूस होना
  • थकावट लगना
  • चिड़चिड़ापन
  • चक्कर आना
  • चेहरे का रंग पीला होना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • हाथ-पैर ठंडा रहना

शरीर में खून की कमी कैसे दूर करें (Shareer Me Khoon Ki Kami Kaise Dur Kare In Hindi)

किशमिश का करना चाहिए सेवन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश (Raisins) काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर किसी के शरीर में खून की कमी होती है, तो उसको रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश या किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। इसका एक महीने रोजाना सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है।

अनार का करें सेवन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अनार (Pomegranate) काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी के शरीर में खून की कमी होती है, तो उसको रोजाना एक अनार का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो एक गिलास अनार का जूस भी पी सकते हैं।

चुकंदर का करना चाहिए सेवन

खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर (Chukandar) भी किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। चुकंदर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी की शिकायत दूर हो जाती है। इसके लिए रोजाना नियमित रूप से एक चुकंदर या उसके जूस का सेवन करना चाहिए।

रोज सुबह खाएं गुड़

खून की कमी को दूर करने के लिए रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

सेब खाएं

जिनके शरीर में खून की कमी होती है, उनको रोजाना एक सेब (Apple) का सेवन करना चाहिए। रोजाना दोपहर में एक सेब का सेवन करने से खून बढ़ने में काफी मदद मिलती है।

टमाटर का करें सेवन

अगर किसी को खून की कमी है, तो उसे रोजाना टमाटर (Tomato) का सेवन करना चाहिए। टमाटर के सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके लिए आप टमाटर का सूप या टमाटर के सलाद का सेवन कर सकते हैं।

पौष्टिक आहार का करना चाहिए सेवन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते हैं, तो आगे जाकर कोई न कोई बड़ी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।