आम (Mango) एक ऐसा फल है, जिसका सेवन ज्यादातर लोगों का पसंद होता है। क्योंकि आम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़े तक सभी आम के दिवाने होते हैं। साथ ही आम का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम का सेवन स्वास्थ्य को तो पहुंचाता है, लेकिन अगर आप रात में खाना खाने के बाद आम का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। जी हां क्योंकि रात में अधिक मात्रा में आम का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। रात में आम का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं रात में आम खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
रात में आम खाने से हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान
वजन बढ़ सकता है
आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप रात में आम का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि रात में फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं।
पेट संबंधी हो सकती है समस्या
रात में अधिक मात्रा में आम खाने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि रात में आम सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से अपच, एसिडिटी (Acidity), कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
बढ़ सकता है शुगर
रात में आम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज रात में आम का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
पिंपल्स की हो सकती है शिकायत
रात में अधिक मात्रा में आम का सेवन का सेवन करने से शरीर में गर्मी की शिकायत हो सकती है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप रात में अधिक मात्रा में आम का सेवन करते हैं, तो इससे पिंपल्स (Pimples), फोड़े फुंसी की शिकायत हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से पिंपल्स की शिकायत हो, उनको रात में आम का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस समय करें आम का सेवन
आम का सेवन आपको सुबह के नाश्ते में या दोपहर के लंच के बाद करना चाहिए। क्योंकि नाश्ते या दोपहर के लंच के बाद आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस समय आम का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही पेट संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।