नाभि खिसकने के नुकसान

नाभि खिसकने के नुकसान (sportskeeda Hindi)
नाभि खिसकने के नुकसान (sportskeeda Hindi)

शरीर का हर हिस्सा अहम होता है। ऐसे ही नाभि भी उसी हिस्से में से एक है। इसी तरह जब नाभि खिसकने के दौरान व्यक्ति की नाड़ी अपनी जगह से नीचे या ऊपर हो जाती है इसी स्थिति को ही नाभि खिसकना कहा जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति के पेट में तेज दर्द, दस्त की समस्या, घबराहट होना, जी मिचलना और उल्टी जैसी समस्या होती रहती है। नाभि खिसकने की परेशानी में दिखने वाले लक्षण आमतौर पर कई साधारण समस्याओं में दिखने वाले लक्षण जैसे ही होते हैं। इसलिए आमतौर पर लोग नाभि खिसकने का पता आसानी से नहीं लगा पाते हैं। तो चलिए जानते हैं नाभि खिसकने के नुकसान।

youtube-cover

नाभि खिसकने के नुकसान : Side Effects Of Navel Slide In Hindi

1 . नाभि के ऊपर की ओर खिसकने के उल्टी, घबराहट, कब्ज जैसी समस्या हो सकता है।

2 . नाभि नीचे की ओर खिसकने से दस्त, पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

3 . नाभि आगे-पीछे खिसकने से व्यक्ति के पेट में दर्द हो सकता है।

4 . नाभि बाई तरफ खिसकने से किडनी(Kidney) कठोरता और आंतों में दर्द हो सकता है।

5 . नाभि बाएं कुल्हे की ओर खिसकने से शरीर के गाएं हिस्से में परेशानी हो सकता है।

उपाय -

अगर किसी व्यक्ति की नाभि खिसक गई है तो ऐसे में आप योग (Yog) करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि नाभि खिसक गई है तो भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन मत्स्यासन, चक्रासन और धनुरासन कर सकते हैं। इससे जल्द आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।