साइनस के घरेलू इलाज- Sinus ke gharelu ilaj 

साइनस के घरेलू इलाज( फोटो-Her zindagi)
साइनस के घरेलू इलाज( फोटो-Her zindagi)

साइनस (sinus) नाक में होने वाली बीमारी है। इस बीमारी में नाक की हड्डी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से सांस लेनी में परेशानी होने लगती है। साइनस को साइनोसाइटिस(Sinusitis ) भी कहा जाता है। इस बीमारी की शुरूआत सामान्य सर्दी के रूप में होती है। लेकिन उसके बाद इन्फेक्शन के जरिए बढ़ती जाती है।

साइनस की समस्या सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में नाक में घुसने वाली ठंडी हवा नुकसान करती है। इस बीमारी में नाक में भारीपन महसूस होने लगता है। साथ ही नाक बंद हो जाती है जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। आंखों में दर्द होना, सिर में दर्द होना, माथे और चेहरे के आसपास सूजन होना भी साइनस के ही लक्षण होते हैं।

साइनस के घरेलू इलाज ( sinus ke gharelu ilaj in hindi)

जीरा और शहद

जिनको साइनस की बीमारी होती है उनको जीरा और शहद का सेवन करना चाहिए। साइनस की बीमारी में यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने के लिए जीरा को भूनकर उसका पाउडर बना लें। फिर उसमें शहद मिलाकर दिन में कम से कम दो बार खाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।

अदरक और शहद

साइनस की बीमारी में अदरक का सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में अदरक का सेवन लाभकारी साबित होता है। इसके लिए अदरक को पीसकर पानी में डाल दें। फिर कुछ देर बाद उसको छान कर शहद मिलाकर पी लें।

लहसुन और नींबू

लहसुन और नींबू का सेवन साइनस में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लहसुन को पीस कर उसमें कुछ बूंद नींबू की मिला लें। फिर उसका सेवन कर लें। इससे बहुत जल्द राहत मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now