सितोपलादि चूर्ण के फायदे- Sitopaladi churna benefits in hindi

सितोपलादि चूर्ण के फायदे ( फोटो - uttam news)
सितोपलादि चूर्ण के फायदे ( फोटो - uttam news)

सितोपलादि चूर्ण (Sitopaladi churna) के बारे में लगभग हर मां को पता होगा, क्योंकि इससे खांसी- जुकाम जैसे की समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल शिशु और छोटे बच्चों पर किया जाता है। खासकर जब उन्हें सर्दी लग जाती है। सितोपलादि के सेवन से आप पुरानी खांसी-जुकाम को ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा सितोपलादि साइनस से पीड़ित लोगों के लिए (sitopaladi churna for sinusitis) मददगार है। जानते हैं सितोपलादि चूर्ण के फायदे (sitopaladi churna benefits)।

सितोपलादि चूर्ण के फायदे- Sitopaladi churna benefits in hindi

1. गले की खराश दूर करता है - गले की खराश दूर करने के लिए सितोपलादि चूर्ण बहुत ही कारगर है। दरअसल, यह एंटीइंफ्लेमेटरी है, जो गले में आए सूजन और खराश को कम करता है। अगर आपको ठंड लग जाने के कारण या बारिश के मौसम में वायरल होने पर या किसी भी वजह से गले में खराश हो रही है, तो रात में सितोपलादि चूर्ण को शहद में मिला कर चाट लें।

2. अस्थमा में फायदेमंद - अस्थमा के लोगों के लिए सितोपलादि चूर्ण (Sitopaladi churna benefits) लाभकारी हो सकता है। यह सांस की नलियों की सूजन, इंफेक्शन और बलगम के उत्पादन को कम करने में मदद कर सकता है। इससे आप अस्थमा का इलाज तो नहीं कर सकते पर अस्थमा के लक्षण को कंट्रोल कर सकते हैं।

3. एलर्जी दूर करता है - सितोपलादि चूर्ण एलर्जी का इलाज करने का एक प्राकृतिक तरीका है। दरअसल, एलर्जी में हिस्टामाइन को शांत करना बेहद जरूरी होता है और सितोपलादि एंटीहिस्टामिनिक गुणों से भरपूर है जो कि ऐसे एलर्जी के लक्षणों को नियंत्रित करते में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan