स्किन टाइटनिंग के घरेलू उपाय : Skin Tighten Ke Gharelu Upay

स्किन टाइटनिंग के घरेलू उपाय  (फोटो - web dunia)
स्किन टाइटनिंग के घरेलू उपाय (फोटो - web dunia)

उम्र के बढ़ने के साथ ही लोगों की त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में त्वचा पर झुर्रियां भी साफ दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा को टाइट रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे आपके चेहरे पर (Skin Tighten tips) कसाव आएगा।

स्किन टाइटनिंग के घरेलू उपाय : Skin Tighten Ke Gharelu Upay In Hindi

नारियल का तेल - त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल का तेल ( coconut oil) लाभकारी होता है। चेहरे की प्रभावित हिस्से पर नारियल के तेल की मालिश करें। 5 से 10 मिनट तक मसाज करते रहें और तेल को रात भर लगा रहने दें।

एलोवेरा जैल - एलोवेरा जैल का इस्तेमाल स्किन के लिए अच्छा होता है। इसे आप चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा सकते हैं। इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।

नींबू - नींबू में विटामिन सी होता है। ये कोलेजेन का निर्माण करता है. नींबू को 10 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।

खीरा - खीरा स्किन पर एक टोनर की तरह काम करता है। इसके लिए कुछ देर के लिए चेहरे पर खीरे के रस को लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

चंदन का पेस्ट - चंदन का पेस्ट चेहरे की स्किन को टाइट करने में (home remedies to tighten skin) मदद करता है। इसके लिए चेहरे पर गहरे धब्बे और तेल को हटाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।