सोवा (सोआ) के बीज खाने से दूर होती हैं ये 3 समस्याएं : Soya Ke Beej Khane Se Dur Hote Hain yee 3 Samasya

सोवा (सोआ) के बीज खाने से दूर होती हैं ये 3 समस्याएं (फोटो - sportskeeda hindi)
सोवा (सोआ) के बीज खाने से दूर होती हैं ये 3 समस्याएं (फोटो - sportskeeda hindi)

सोआ एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौषक तत्वों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सोआ की पत्तियों और बीजों का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सोआ के बीज का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती हैं। जानते हैं सोआ के बीज खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

सोआ के बीज के खाने से दूर होंगी ये 3 समस्याएं (Dill Seeds Benefits In Hindi)

1. पाचन में सुधार करे (dill seeds for digestion) - लोगों की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सोआ या सोआ पाचन तंत्र में सुधार करता है। सोआ के बीज गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी सामान्य समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। वहीं पेट दर्द होने पर भी डिल के बीज लाभकारी माने जाते हैं।

2. हड्डियां मजबूत बनाने के लिए (Dill for Strong Bones) - बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को जोड़ों, हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती हैं। ऐसे में दर्द से छुटकारा पाने के सोआ के बीज का सेवन करना चाहिए। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। सोआ के बीजों में कैल्शियम भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में सोआ के बीज जरूर शामिल करने चाहिए।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (Dill Seeds for Immunity) - तरह-तरह के बैक्टीरिया, वायरस से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सोआ के बीज इन्यूमिटी बढ़ाने में काफी लाभकारी होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan