स्पिरुलिना खाने का तरीका: Spirulina Khane Ka Tarika 

फोटो- Healthbeautytips
फोटो- Healthbeautytips

स्पिरुलिना के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है कि इसके सेवन से शरीर को बहुत फायदे होते हैं। इसमें एक प्रकार का साइनोबैक्टीरिया है, जिसे अक्सर नीले-हरे शैवाल के रूप में पहचाना जाता है। आपने तालाबों में देखा होगा, पानी में ऊपर हरी-हरी काई जमती है। इसको शैवाल भी बोलते है। उसकी अलग-अलग प्रजातियाँ होती है, इसी से स्पिरुलिना को बनाया जाता है। बता दें कि कुछ विशेष प्रकार की शैवाल ऐसी है जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अंदर पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है। जानते हैं स्पिरुलिना से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: अश्वगंधा के फायदे: Ashwagandha Ke Fayde

स्पिरुलिना के फायदे-

इम्यून सिस्टम- शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। स्पिरुलिना के सेवन से इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत किया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व पोषण संबंधी कमियों को दूर कर सकते हैं। इम्यूनिटी में होने वाले बदलाव की वजह से टी-कोशिकाओं के उत्पादन में होने वाले परिवर्तन को रोकने में स्पिरुलिना सहायक है।

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए- अगर किसी को याददाश्त को सही रखना है तो इसके लिए स्पिरुलिना का सेवन लाभकारी होता है। इसके साथ ही स्पिरूलिना के सेवन से मस्तिष्क में सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे: Aloevera Ke Fayde

दिल के लिए लाभकारी- व्यक्ति को कई ऐसी समस्या होती है जिसकी वजह से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, जैसी की मोटापा, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप आदि। अगर किसी को दिल की बीमारी से बचना है तो उसके लिए स्पिरुलिना का सेवन करें। इसमें एंटीहाइपरलिपिडेमिया (लिपिड को कम करने वाले), मोटापा एवं डायबिटीज को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो दिल के बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा कर दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now