वजन कम करने के लिए चक्रफूल के फायदे : Vajan Kam Karne Ke Liye chakrphool Ke Fayde

वजन कम करने के लिए चक्रफूल के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
वजन कम करने के लिए चक्रफूल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

आमतौर पर लोग खाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। ये मसाले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है चक्रफूल। बता दें चक्रफूल का उपयोग कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे खांसी-सर्दी, बुखार (fever), इंफेक्शन (infection)और मौसमी बीमारियां ठीक हो सकती है। इसके अलावा इसका उपयोग कई लोग चाय और हर्बल चाय के रूप में भी करते हैं। चक्रफूल का सेवन करने से आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। दरअसल चक्रफूल (chakrphool) में विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं चक्रफूल (Star Anise) फायदे।

वजन घटाने के लिए चक्रफूल के फायदे (Star Anise for Weight Loss)

विटामिन सी से भरपूर - चक्रफूल विटामिन सी (vitamin c) से भरपूर होता है। इसके सेवन से व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।

पेट की समस्याओं को दूर करे - गैस (gas) और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें गैस रिलीजिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी (acidity) के लक्षण को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करे - चक्रफूल के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल (cholesterol level) भी कंट्रोल में रहता है और अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को ठीक करे - पाचन तंत्र ठीक करने के लिए चक्रफूल लाभकारी होते हैं। इससे आप आसानी से अपना मेटाबॉलिक रेट बढ़ा सकते हैं। चक्रफूल खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।