पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज-­Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj

पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

पेट में कीड़े (stomach worms) की समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर पेट में कीड़े की समस्या बच्चों में देखी जाती है। पेट में कीड़े की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन अगर किसी के पेट में कीड़े लंबे समय तक बने रहे, तो यह एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए समय रहते इसका इलाज करा लेना चाहिए। पेट में कीड़े होने पर कई लक्षण आपके शरीर में दिखाई देते हैं। जिसमें अक्सर पेट में दर्द बना रहेगा, भूख नहीं लगती है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में कीड़े होने के क्या-क्या लक्षण और कारण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज (Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj In Hindi)

पेट में कीड़े होने के लक्षण

- पेट दर्द होना

- भूख न लगना

- उल्टी महसूस होना

- जीभ सफेद होना

- आंखे लाल होना

- कमजोरी महसूस होना

- रात को सोते समय मुंह से लार गिरना

- मल में खून आना

- सोते समय दांत किट-किट करना

पेट में कीड़े होने के कारण

- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना

- खाना खाते समय हाथ साफ न रखना

- बाहर के खाने का अधिक सेवन करना

- गन्दा और बासी भोजन करना

- खराब लाइफस्टाइल

- छोटे बच्चे धूल-मिट्टी का सेवन कर लेते हैं, उस वजह से भी कीड़े हो सकते हैं।

- अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करना

पेट में कीड़े के घरेलू इलाज

1- पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अजवाइन (Ajwain) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो पेट में मौजूद कीड़े को मार देते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से अजवाइन का सेवन करना चाहिए।

2- तुलसी (Tulsi) के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट में कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्तों को चबाकर खाना चाहिए।

3- नीम के पत्ते भी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका भी रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट में कीड़ों की समस्या से निजात मिलता है।

4- पेट में कीड़े की समस्या होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व भी मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या दूर होती है। इसके लिए हल्दी वाले दूध या हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं।

5- पेट में कीड़े की समस्या को दूर करने के लिए लहुसन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना लहसुन का सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या खत्म हो जाती है। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

6- पेट में कीड़े की शिकायत होने पर गाजर (Carrot) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो पेट में मौजूद कीड़े को खत्म करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गाजर का सेवन करना चाहिए।

7- करेले के जूस का सेवन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करेले का जूस पीने में थोड़ा कड़वा लगता है, लेकिन इसका सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा मिलता है।

8- पेट में कीड़े की समस्या होने पर दालचीनी और शहद की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दालचीनी और शहद की चाय रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कीड़े की समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।