सुबह जीरा खाने के फायदे - Subah jeera khane ke fayde

सुबह जीरा खाने के फायदे(फोटो-TV9)
सुबह जीरा खाने के फायदे(फोटो-TV9)

जीरा (Cumin) एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग घर की रसोई में हर दिन किया जाता है। जीरा सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है। साथ ही इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक की भरपूर मात्रा होती है।

सुबह जीरा खाने के फायदे ( Subah jeera khane ke fayde in hindi )

वजन करता है कम

अगर कोई व्यक्ति अपना वजन (weight) कम करना चाहता है तो उसको सुबह खाली पेट जीरे के पाउडर का सेवन गर्म पानी से करना चाहिए। ऐसा करने से कुछ दिन में वजन कम होने लगेगा।

एनीमिया में लाभकारी

एनीमिया (anemia) का सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी होना है और जीरा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए जिनको भी एनीमिया की शिकायत हो उनको जीरा का सेवन जरूर करना चाहिए।

शुगर करता है कंट्रोल

जीरा के सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है। जिनको भी शुगर की शिकायत हो उनके लिए जीरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट जीरा का सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर किसी को जोड़ों के दर्द (joint pain) या सूजन की शिकायत रहती है तो उनको सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से दर्द में काफी राहत मिलेगी।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

जीरा का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम (calcium) पाया जाता है। इसलिए जिनकी हड्डियां कमजोर है उनको रोजानी सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।