सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के फायदे- Subah khali pet ajwain pani pine ke fayde

सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के फायदे (फोटो-Youtube)
सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के फायदे (फोटो-Youtube)

अजवाइन का इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ एक मसाला ही नहीं है बल्कि इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहता है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के गुण पाए जाते हैं।

अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पीने के काफी फायदे माने जाते हैं। सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के लिए रात को ही आधा चम्मच अजवाइन एक ग्लास पानी में मिलाकर रख दें। फिर सुबह इस पानी को उबाल लीजिए। इसके बाद छान कर पी लीजिए। जानिए अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के फायदे (Subah khali pet ajwain pani pine ke fayde in hindi)

मोटापा करता है कम

जिनको मोटापे की शिकायत होती है या पेट की चर्बी ज्यादा निकल जाती है। उनको लगातार एक महीना अजवाइन का पानी पीना चाहिए। रोजाना अजवाइन का पानी पीने से मोटापा जल्दी कम हो जाता है।

थायराइड में फायदेमंद

जिनको थायराइड (Thyroid) की बीमारी होती है उनको भी सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करना चाहिए। थायराइड में अजवाइन के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

दांत होते हैं मजबूत

जिनको दांत में दर्द या मसूड़ों में सूजन की समस्या होती है, उनको अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो दांतो को मजबूत बनाती है।

डायबिटीज करता है कंट्रोल

अजवाइन के पानी के रोजाना सेवन करने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा कम हो जाता है। क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कम

अजवाइन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल कम होता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा हो उनको सुबह अजवाइन का पानी पीना चाहिए।

माइग्रेन में लाभकारी

जिनको माइग्रेन (Migraine) की शिकायत हो या फिर अक्सर सिर दर्द बना रहता हो, उनको भी सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करना चाहिए।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

अजवाइन का पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत (digestion) होती है। जिनकी पाचन शक्ति कमजोर हो उनको रोजाना अजवाइन का पानी पीना चाहिए। साथ ही कब्ज, एसिडिटी की शिकायत भी नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now